Gold prices fell: रिकॉर्ड हाई के बाद लुढ़का सोने का भाव, चाँदी भी हुई सस्ती, जानें नए भाव

by Nishi_kashyap
सोने का भाव

बिजनेस,24 जुलाई,2025: यदि आप भी आज सोना खरीदने की योजना बना रहें हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। सोने के दाम हाई लेवल के बाद लुपढ़ गए हैं। गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई। घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 99,000 रुपए, जबकि चाँदी के भाव 1,15,029 रुपए के करीब व्यापार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के शुरुआती कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद गिरे सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालाँकि बाद में इनके के भाव गिर गए। Comex पर सोना 3,398.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,397.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,383.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के वायदा भाव इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 39.53 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 39.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 39.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग का चेकिंग अभियान, तय रेट पर बिक्री को लेकर निर्देश जारी

You may also like