61
मुंबई, 8 अक्तूबर : वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी के बीच एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया, जिस कारण शेयर बाजारों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 638 अंक और लुढक़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 219 अंक के नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 638.45 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,050 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 962.39 अंक तक लुढक़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 218.85 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,795.75 अंक पर बंद हुआ। इस कारण बाजार में गिरावट दर्ज की गई।