गाजियाबाद, 25 जुलाई 2025: Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी में एक वकील के 21 वर्षीय बेटे शकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मसूरी रेलवे स्टेशन के बंद पड़े फेमिली क्वार्टर में रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। हैरानी की बात यह है कि शव नग्न अवस्था में था। शकील गांव में रिक्शा ठेले पर आइसक्रीम बेचता था।
जानकारी के अनुसार, शकील 16 जुलाई को घर से किसी के पास गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसके पिता ने 24 जुलाई को मसूरी थाने (Ghaziabad News) में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार (24 जुलाई 2025) को पुलिस को सूचना मिली कि एक शव रेलवे स्टेशन के बंद पड़े फेमिली क्वार्टर में लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि शव का पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है और मामले की जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन शव की नग्न अवस्था और संदिग्ध परिस्थितियों के कारण पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
ये भी देखे: गाजियाबाद में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, गोली लगने से एक जवान की मौत