25 से अधिक वाहनों के चपेट में आने की सूचना
नई दिल्ली, 20 दिसंबर : भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण हादसा होने के कारण जहां कई वाहन हादसे की चपेट में आ गए, वहीं इस हादसे में 5 के करीब लोगों की मौत होने का भी दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब घटित हुआ, जब एक गैस से भरा ट्रक एक बस सहित अन्य वाहनों से टकरा गया, जिसके कारण वहां भीषण आग फैल गई।
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। उन्होंने बताया कि गैस आदि से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में लगी आग ने राष्ट्रीय राजमार्ग के कई ट्रकों व अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि कम से कम 25 वाहनों के जलने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल ले जाया गया। एक चिकित्सक के अनुसार आग में झुलसे 24 से अधिक लोगों को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अस्पताल पहुंच जाना घायलों का हाल
जब इस हादसे की सूचना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिली तो वह भी अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दु:खद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि घायलों का पूरा उपचारा करवाया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री पे्रेम चंद बैरवा, गृह राज्य मंत्री जवाहर ङ्क्षसह, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र ङ्क्षसह ने भी जाना मरीजों का हाल
जैसे ही इस हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों और राज नेताओं को पता चली तो अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उनके साथ ही उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म घटनास्थल पर पहुंचे। बैरवा ने कहा, ‘‘चार से पांच लोगों की मौत हो गई और 35 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले भांकरोटा थाना के प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया, ‘‘आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी हुई हैं तथा घायलों का उपचार भी करवाया जा रहा है और स्थिति को संभाला जा रहा है।