कुशीनगर में अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार

by Nishi_kashyap
अवैध धर्मांतरण

कुशीनगर,28 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अवैध धर्मांतरण कराने वाले एक ओर गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ है। हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। बतादें की इस गिरोह का संचालन दो महिलाओं द्वारा किया जा रहा था।

दोनों महिलाएँ हिन्दू लड़कियों का मुस्लिम धर्म से जुड़े साहित्य और वीडियो दिखाकर ब्रेनवाश करती थी फिर उसे मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर कर देती थीं। इस गिरोह ने कुशीनगर के ऐसे परिवार की हिन्दू लड़की को जबरदस्ती मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जो अमृतसर में रहती थी।

लड़की का बदल दिया धर्म

लड़की को न केवल मुस्लिम धर्म में परिवर्तित किया बल्कि उसका नाम बदलकर परवीन खातून रख दिया और उसका आधार कार्ड भी बना दिया गया। पुलिस ने गैंग के 8 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस में इस गैंग का खुलासा किया है।

मुस्लिम युवकों द्वारा फंसाया जा रहा है

योगी सरकार द्वारा धर्मांतरण कानून बनाने के बाद मुस्लिम युवकों द्वारा नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर कराए गए धर्मांतरण के मामले एक – एक करके सामने आने लगे हैं। बलरामपुर के छांगुर गैंग के साथ ही कुशीनगर में भी नाबालिग हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने वाले एक और गैंग का खुलासा किया गया है। इस गैंग का संचालन दो महिलाएँ कर रही थी। वे हिन्दू लड़कियों का ब्रेन वाश करती थीं और फिर उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा देती थीं।

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पडरौना कोतवाली पुलिस ने आशिक अंसारी, मोहम्मद साहब अंसारी, इम्तियाज, जीशान कमर ,तौफीक अंसारी, मजहर के साथ ही कैसर जहाँ और फातिमा नाम की दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है जो हिंदू नाबालिग लड़की को अमृतसर से भगाकर लाए थे और उनका धर्मपरिवर्तन कराया था।

यह भी पढ़ें: UP News: भाजपा के नए अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार, क्या दलित नेता को मिलेगा मौका ?

You may also like