फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से हुई चार कर्मचारियों की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे, कार्रवाई शुरू

by TheUnmuteHindi
फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से हुई चार कर्मचारियों की मौत

फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से हुई चार कर्मचारियों की मौत
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे, कार्रवाई शुरू
नई दिल्ली, 29 दिसंबर : गुजरात के भरुच जिले में एक बड़ी फैक्टरी में गैस का रिसाव होने के कारण चार लोगों की मौत होने तथा अन्य के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया किचारों कर्मचारियों को भरूच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से तीन की रविवार तडक़े करीब तीन बजे मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गुजरात में भरूच जिले के दहेज स्थित एक रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। दहेज थाने के निरीक्षक बी.एम. पाटीदार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे गुजरात ‘फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल)’ की एक उत्पादन इकाई में पाइप से जहरीली गैस के रिसाव के कारण कर्मचारी बेहोश हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘घटना रात करीब 10 बजे हुई। कंपनी के सीएमएस संयंत्र के भूतल से गुजर रहे पाइप से गैस रिसाव होने के कारण चार कर्मचारी बेहोश हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव के कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।

You may also like