बसपा नेता पर चार बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, मौत

बसपा नेता के दो अन्य साथी भी हमले में हुए घायल

by TheUnmuteHindi
बसपा नेता पर चार बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, मौत

बसपा नेता पर चार बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, मौत
बसपा नेता के दो अन्य साथी भी हमले में हुए घायल
नई दिल्ली, 25 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह क्षेत्र में बसपा नेता पर बड़ा हमला होने का समाचार है, जिसमें उक्त नेता की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अंबाला के नारायणगढ़ में बसपा नेता हरबिलास रज्जूमाजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर करीब 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें से 5 गोलियां नेता के सीने में लगी। उनके साथ उनके 2 साथी भी घायल हुए हैं। इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब बसपा नेता अपने साथियों के साथ आहलुवालिया पार्क के पास अपनी कार में बैठे थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। बता दें कि बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में हरबिलास ने बसपा-इनेलो के साझा उम्मीदवार के तौर पर नारायणगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 28 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वह हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव थे।
भागने पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
जानकारी के अनुसार चश्मदीदों के मुताबिक बसपा नेता ने हमलावरों से बचने की कोशिश की, हरबिलास रज्जुमाजरा कार से उतर कर भागने लगे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें नीचे गिरा दिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे उनकी मौत हो गई. उनके दो साथी घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया है।

You may also like