चार लाख लोग राशन से हो सकते हैं वंचित, ई-केवाईसी की समय सीमा 31 अगस्त तक

by Manu
राशन केवाईसी

लखनऊ, 20 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के एक जनपद में सरकारी राशन का लाभ ले रहे करीब चार लाख लोग अगले माह से राशन से वंचित हो सकते हैं। इसका कारण है कि इन लोगों ने अपने राशन कार्ड की (e-KYC) अभी तक नहीं कराई है। शासन ने इसकी बार-बार समीक्षा के बाद 31 अगस्त 2025 को अंतिम समय सीमा तय की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों की ई-केवाईसी इस तारीख तक पूरी नहीं होगी, उन्हें सितंबर से राशन नहीं मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, जनपद में कुल 7,70,559 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें 1,17,211 अंत्योदय और 6,53,348 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड शामिल हैं। इन कार्डों से 30,41,380 सदस्य जुड़े हैं। अब तक केवल 25,83,239 सदस्यों की e-KYC हो पाई है, जबकि 4,58,141 सदस्यों की ई-केवाईसी अभी बाकी है।

भारत सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि ई-केवाईसी न कराने वाले सदस्यों का राशन आवंटन बंद कर दिया जाएगा। अगर समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो सितंबर 2025 से जनपद के करीब चार लाख लोग राशन से वंचित हो सकते हैं। अधिकारियों ने राशन कार्ड धारकों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने की अपील की है, ताकि वितरण में किसी तरह की रुकावट न आए।

ये भी देखे: हरियाणा में BPL परिवारों को झटका, दोगुणा से भी अधिक हुआ सरसों तेल की कीमत

You may also like