पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एम्स में ली अंतिम सांस

दुनिया भर में आर्थिक विद्वता और कार्यांे के लिए दिया जाता है सम्मान

by TheUnmuteHindi
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एम्स में ली अंतिम सांस

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एम्स में ली अंतिम सांस
दुनिया भर में आर्थिक विद्वता और कार्यांे के लिए दिया जाता है सम्मान
नई दिल्ली, 26 दिसंबर : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गत रात्रि दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है। उनके जाने के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब था तथा उन्हें गंभीर हालत में रात करीब साढ़े 8 बजे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका आयु संबंधी चिकित्सा उपचार जारी था और वह घर पर अचानक बेहोश हो गए। उन्हें घर पर तत्काल होश में लाने के प्रयास किए गए। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका और रात 9:50 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पिछले कुछ माह से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनके परिवार में पत्नी गुरचरण सिंह और तीन बेटियां हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे सिंह को दुनिया भर में उनकी आर्थिक विद्वता तथा कार्यों के लिए सम्मान दिया जाता था। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और सोनिया गांधी अस्पताल पहुंचीं। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट सांझा करते हुए डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोकाकुल है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था।
सात दिनों के लिए मनाया जाएगा राजकीय शोक
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक की घोषणा की गई है। यूपी में सात दिनों तक राजकीय शोक मनाया जाएगा। जो कि 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक जनवरी तक चलेगा। राज्य में 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक राजकीय शोक मनाया जाएगा। झंडा आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन आयोजित नहीं किया जाएगा। इस बारे में संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
डॉ. मनमोहन का जाना एक व्यक्तिगत क्षति : लालू प्रसाद यादव
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। लालू यादव ने कहा कि उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है। राजद अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा, आदरणीय पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार सुना। सरदार मनमोहन सिंह जी ईमानदारी, सादगी, सज्जनता, सरलता, विनम्रता, बुद्धिमत्ता एवं दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थे। आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार सरदार मनमोहन सिंह ने आधुनिक एवं स्वावलंबी भारत की नींव रखी। उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है, जिनकी कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती।

You may also like