पूर्व पुलिस अधिकारी व बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल का हुआ निधन
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने किया दुख का प्रकटावा
नई दिल्ली, 29 दिसंबर : भारतीय पुलिस में अपनी शानदार सेवाएं दे चुके तथा बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल का आज अचानक निधन होने के कारण उनके परिवार वालों तथा अन्य को गंभीर सदमा पहुंचा है। उनके इस तरह अचानक हुए निधन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उनके निधन पर शोक का प्रकटावा किया है। बता दें कि कुणाल के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सुबह हृदयाघात हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 1972 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी कुणाल पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव थे। यह ट्रस्ट राज्य में कई अस्पताल भी चलाता है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, किशोर कुणाल जी का जीवन समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने महावीर मंदिर को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। आज उनके द्वारा किए गए अनेकों कार्यांे के कारण ही लोगों द्वारा उन्हें याद किया जा रहा है। उनके इस तरह जाने से लोगों नेभी भारी दुख प्रकट किया है।
पूर्व पुलिस अधिकारी व बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल का हुआ निधन
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने किया दुख का प्रकटावा
73
previous post