पटियाला, 01 नवंबर 2025: पटियाला शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व अकाली दल पार्षद बॉबी मान ने आज दोपहर अपने घर में खुद को गोली मार ली। घटना महावीर मंदिर चौक स्थित उनके आवास पर हुई। परिवार और पड़ोसियों के बीच सन्नाटा पसर गया।
पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। अभी तक आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

बॉबी मान अकाली दल सरकार के दौर में पार्षद रह चुके थे। वे इलाके में सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। उनकी मौत ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अकाली दल के नेताओं ने शोक जताया। परिवार को सांत्वना दी। पुलिस मामले की गहन जांच में लगी है।
ये भी देखे: खरड़ में शूटिंग चैंपियन सुखदीप कौर ने की आत्महत्या, पति की पिस्तौल से खुद को मारी गोली