अदालत में दर्ज फोरेंसिक नतीजों को राजनीति के लिए तोड़ा-मरोड़ा नहीं जा सकता – अमन अरोड़ा

by Manu
पंजाब अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 19 जनवरी 2026: आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘आप’ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के छेड़छाड़ वाले वीडियो से संबंधित मामले में अदालत द्वारा फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जारी किए गए आदेशों पर शक जताकर जनता को गुमराह करने की कोशिशों की निंदा की है।

पंजाब के आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पंजाब पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा उठाए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब राजनीतिक असहमति से कहीं आगे बढ़ चुका है। यह सीधे तौर पर अदालती आदेशों को चुनौती देने के बराबर है।

अरोड़ा ने कहा कि अदालत ने स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी द्वारा पेश की गई फोरेंसिक रिपोर्टों की जांच करने के बाद कहा है कि वायरल हुई वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी। असली ऑडियो में कोई भी आपत्तिजनक शब्द मौजूद नहीं था। इसी निष्कर्ष के आधार पर अदालत ने वीडियो को हटाने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक करने के आदेश दिए थे।

अमन अरोड़ा ने कहा कि अदालत के सामने रखे गए फोरेंसिक नतीजों पर सवाल उठाना किसी राजनीतिक पार्टी या सरकार पर सवाल उठाना नहीं है। यह अदालत के फैसले पर सवाल उठाना है।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गुमराहकुन बातों का जवाब देते हुए ‘आप’ मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि झूठी कहानी को दोहराने से अदालती तथ्य नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा कि अदालत ने फोरेंसिक सबूतों की जांच की और अपना नतीजा दर्ज किया। वह न्यायिक निष्कर्ष रिकॉर्ड पर है। कोई भी राजनीतिक व्याख्या अदालत द्वारा स्वीकृत फोरेंसिक रिपोर्ट को रद्द नहीं कर सकती।

ये भी देखे: पंजाब ने नीति आयोग के एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स (EPI) 2024 में ‘लीडर स्टेट’ का दर्जा किया हासिल

You may also like