लोक गायिका शारदा सिन्हा की बिगड़ी सेहत

by TheUnmuteHindi
लोक गायिका शारदा सिन्हा की बिगड़ी सेहत

नई दिल्ली, 5 नवंबर : छठ पूजा की शुरूआत होने जा रही है लेकिन इस बीच लोक गायिका शारदा सिन्हा बीमार होने के कारण पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार वह एम्स दिल्ली में भर्ती हैं। बिहार कोकिला यानी बिहार की कोयल की उपाधि से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। शारदा सिन्हा की हालत गंभीर बनी हुई है। वह कैंसर से जूझ रही हैं, जिन्हें लाइफ सपोर्ट के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें सोमवार रात में दिल्ली एम्स के प्राइवेट वार्ड से आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था। अभी वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा से शारदा सिन्हा के स्वास्थय की जानकारी ली। अंशुमान सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया कि वह अभी भी वेंटिलेटर स्पोर्ट पर हैं, जिसे लेकर उन्होंने बातचीत की और हौंसला भी बढ़ाया।

You may also like