लखनऊ,22 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में बारिश के इस दौर के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बतादें की प्रदेश के पाँच जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि पिछले 24 घण्टे में प्रतापगढ़ और गोंडा में एक-एक जनहानि हुई है। बाढ़ आपदा राहत विभाग की ओर से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती के साथ ही सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। नदियों के जलस्तर से वृद्धि के चलते प्रदेश में मिर्जापुर, बाँदा, प्रयागराज और वाराणसी जैसे जिले प्रभावित हैं।
खतरे के निशान से ऊपर गंगा का बहाव
बलिया में गंगा खतरे के निशान से 1.505 मीटर ऊपर बह रही हैं जबकि धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं, गाजीपुर और बदायूं में गंगा का जलस्तर खतरे से ऊपर बताया जा रहा है। आने वाले 24 घंटे में जलस्तर ओर भी बढ़ सकता है। राहत आयुक्त भानू चंद्र गोस्वामी का कहना है की प्रदेश में 26 जिले ऐसे हैं, जहाँ पर 120 फीसद से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, 19 जनपद ऐसे हैं जहाँ पर 120 से 80 प्रतिशत तक बारिश दर्ज की गई है।
NDRF की टीम तैनात
जानकारी के अनुसार, 12 जनपद ऐसे हैं जहाँ पर 80 से 60 प्रतिशत तक बारिश हुई है। इसी तरह 9 जिले ऐसे हैं, जहाँ कम बारिश दर्ज की गई है। बाढ़ के चलते बलिया जिले की दो तहसील के साथ गाँव प्रभावित है। बतादें की यहाँ पर एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। वहीं, बांदा में दो तहसीलों के दो गाँव प्रभावित हैं। इसके अलावा यहाँ पीएसी की भी एक टीम तैनात की गई है। जबकि मिर्जापुर में दो तहसीलों के कुल 6 गाँव प्रभावित है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यहाँ पर पीएससी की एक टीम के साथ ही एसडीआरएफ की भी टीम लगाई गई है। प्रयागराज की चार तहसीलों के कल 27 गाँव प्रभावित हैं। यहाँ पर भी लोगों की मदद के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरफ की एक-एक टीम व पीएससी की दो टीम तैनात की गई है।
वाराणसी में पाँच गाँव प्रभावित
वाराणसी में बाढ़ से पाँच गाँव प्रभावित है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की गई है। शेष किसी भी जनपद में अभी तक बाढ़ की स्थिति नहीं है। प्रदेश में बाढ़ के चलते कुल 13 तहसील में प्रभावित हैं। जिनके अंतर्गत 52 गाँव आते हैं। नदियों के जल स्तर में वृद्धि के चलते कुल 2995 लोग प्रभावित हैं। राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में कुल 1013 बाढ़ चौकियाँ स्थापित की गई है। वही 1750 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। राहत आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 504 मेडिकल टीम गठित की गई है।
यह भी पढ़ें: UP News: भगवा वस्त्र पहनकर कांवड़ शिविरों में घुस रहे चोर, हिंदू नाम बताकर चुरा रहे सामान