अंबाला, 06 सितंबर 2025: अंबाला में हाल ही में हुई भारी बारिश और पहाड़ों से नदियों के जरिए आए पानी ने भारी नुकसान पहुंचाया है। शनिवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अंबाला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ अंबाला सांसद वरुण चौधरी और अंबाला शहर से विधायक निर्मल सिंह भी मौजूद रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने स्थानीय लोगों से बारिश और जलभराव के कारण हुई परेशानियों पर बात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
मीडिया से बातचीत में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंबाला में जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। दो साल पहले भी यहां बाढ़ और जलभराव ने भारी तबाही मचाई थी, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। नई ड्रेनेज व्यवस्था नहीं बनाई गई, जिसके चलते नदियों का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और गांवों में घुस रहा है। इससे जिले के आधे से ज्यादा गांव जलमग्न हैं।
ये भी देखे: अंबाला के बिहटा गांव में बारिश ने बरपाया कहर, छत ढहने से महिला और दो बच्चे घायल