घर की छत्त गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत

इलाके में दौड़ी शोक की लहर

by TheUnmuteHindi
घर की छत्त गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत

घर की छत्त गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत
इलाके में दौड़ी शोक की लहर
तरनतारन, 1 मार्च : तरनतारन में एक घर की छत्त गिरने के कारण एक ही परिवार के पांच के करीब लोगों की दर्दनाक मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना पंडोरी गोला गांव में सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब घर की छत अचानक गिर गई। पुलिस के अनुसार मकान की हालत पहले से जर्जर थी और उसकी छत पर कुछ कचरा व भारी सामान रखा था। अधिक वजन के कारण छत अचानक ढह गई, जिससे घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए। बता दें कि विधानसभा का खडूर साहिब के गांव पंडोरी गोला निवासी गोबिंद सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार को बरसात के कारण उसके घर की छत पर पानी आया। लकड़ी के बालों वाली छत देर रात को अचानक टूट गई। घर के कमरे में सो रहे गोविंद सिंह उसकी पत्नी अमरजीत कौर, बेटा गुरबाज सिंह, गुरलाल सिंह, बेटी एकम मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाया गया तो स्थानीय निवासियों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। कई घंटों के बाद मलबे से पांच शवों को निकाला गया। घटना के बाद, पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

You may also like