फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार’: समाज को दिया सेहतमंद रहने का संदेश

'फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार' का नई दिल्ली में किया शुभारंभ

by TheUnmuteHindi
फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार': समाज को दिया सेहतमंद रहने का संदेश

फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार’: समाज को दिया सेहतमंद रहने का संदेश
– ‘फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार’ का नई दिल्ली में किया शुभारंभ
-खेल जगत के दिग्गज शक्ति सिंह, तेजिंदरपाल सिंह तूर, रानी रामपाल और अनु रानी ने एनआईएस पटियाला के कार्यक्रम में पहुंच साइक्लिस्ट्स का उत्साहवर्धन किया
पटियाला : ‘फिट इंडिया साइक्लिंग मंगलवार’ पहल तरह साइकिलिंग कार्यक्रम एनआईएस पटियाला में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) क्षेत्रीय केंद्र में भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब पुलिस के डीआईजी मनदीप सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने एनएस एनआईएस और आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते कहा कि इस तरह के कार्यक्रम केवल मंगलवार को ही नहीं बल्कि नियमित आधार पर आयोजित किए जाने चाहिए।

एनआईएस पटियाला के कार्यक्रम में शक्ति सिंह (पूर्व ओलंपियन), तेजिंदरपाल सिंह तूर (एशियाई स्वर्ण पदक विजेता और ओलंपियन), रानी रामपाल (ओलंपियन) और अनु रानी (ओलंपियन) ने भाग लिया, जिन्होंने एनआईएस कैंपस से फाउंटेन चौक होते हुए लोअर मॉल रोड और वापस 10 किलोमीटर की साइकिलिंग जॉय राइड का नेतृत्व किया। विनीत कुमार (कार्यकारी निदेशक) एनएस एनआईएस पटियाला ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और बताया कि केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 17 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में ‘फिट इंडिया साइक्लिंग मंगलवार’ पहल को हरी झंडी दिखाई।

इस कार्यक्रम में पंजाब के शीर्ष एथलीटों ने भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय एथलेटिक टीम, एनसीओई एथलीट के साथ-साथ स्थानीय फिटनेस उत्साही और खेल प्रेमी शामिल थे। इस कार्यक्रम में कुल 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया। एनएस एनआईएस पटियाला में मंगलवार के कार्यक्रम ने साइकिलिंग को परिवहन के एक स्थायी साधन और व्यायाम के रूप में बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार की पहल 17 दिसंबर, 2024 को पूरे भारत में 1000 से अधिक स्थानों पर फैल गई है, जिसमें SAI क्षेत्रीय केंद्रों में एक साथ कार्यक्रम हो रहे हैं। लॉन्च के बाद, साइकिलिंग कार्यक्रम हर मंगलवार को पूरे देश में जारी रहेंगे। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारतीय साइक्लिंग महासंघ (सीएफआई), माई भारत, साई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई), खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) और जिला प्रशासन के सीधे सहयोग से इन कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

You may also like