59
सलमान खान के घर पर की थी फायरिंग
चंडीगढ़ : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है । इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का अंतरराज्यीय शार्प शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बदायूं के बहरामपुर थाने क्षेत्र के राज चौक निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू (26) को दिल्ली और मथुरा पुलिस की जॉइंट टीम ने गिरफ्तार किया है। योगेश दिल्ली में जिम मालिक नादिर शाह हत्याकांड का आरोपी है। शूटर योगेश उर्फ राजू लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा के लिए काम करता था।