जालंधर देहात में कॉलेज प्रधानगी विवाद पर फायरिंग, दो घायल, हमलावर फरार

by Manu
जालंधर देहात में कॉलेज प्रधानगी विवाद पर फायरिंग

जालंधर, 19 दिसंबर 2025: किशनगढ़ इलाके में कॉलेज प्रधानगी को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। पेट्रोल पंप के बाहर अचानक गोलियां चलने से अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। एक को छाती में गोली लगी। दूसरे के कंधे में गोली लगी। दोनों को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर दो कारों में सवार होकर आए। उन्होंने 10 से 15 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए। घटना के समय पेट्रोल पंप के दफ्तर में कर्मचारी और मालिक खाना खा रहे थे। वे बाल-बाल बच गए। फायरिंग से पंप पर हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही अलावलपुर पुलिस आदमपुर थाने की टीम और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। पेट्रोल पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विवाद कॉलेज प्रधानगी को लेकर था। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

ये भी देखे: लुधियाना में चुनावी जीत के जश्न पर फायरिंग मामले में महिला पंच और पूर्व सरपंच सहित 18 लोगों पर केस दर्ज

You may also like