अमृतसर में लोहड़ी की आग से उठी चिंगारी से घर में लगी आग, 2 लोगों की मौत

by Manu
लोहड़ी आग

अमृतसर, 14 जनवरी 2026: अमृतसर के मना सिंह चौक के पास गली चूड़ा सिंह में मंगलवार देर रात एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक दिव्यांग युवती की जलने से मौत हो गई. जबकि घर में मौजूद अन्य लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लोहड़ी पर्व के दौरान जलाए गए अलाव से उड़ी चिंगारी घर के भीतर रखे कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामान पर गिर गई। इससे आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। घर में उस समय कुल पांच लोग मौजूद थे। पड़ोसियों और पुलिस की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना बी-डिवीजन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर खड़ी करनी पड़ीं। इसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी देखे: लुधियाना के वेस्टर्न मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी

You may also like