जनपथ रोड की CCS बिल्डिंग में लगी आग, 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी

by Manu
आग

नई दिल्ली, 14 जून 2025: दिल्ली के जनपथ रोड पर स्थित सीसीएस बिल्डिंग में आज आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, सुबह 11:54 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर फर्नीचर में लगी थी।

फायर सर्विसेज ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 30 मिनट में, यानी 12:20 बजे तक, आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, कूलिंग का काम जारी है ताकि आग दोबारा न भड़के।

यह घटना दिल्ली के व्यस्त इलाके जनपथ रोड की है, जिसके कारण आसपास के लोगों में चिंता फैल गई थी, लेकिन समय रहते आग के फैलने की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

ये भी देखे: Dwarka Fire: द्वारका के सबद अपार्टमेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए पिता ने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग

 

You may also like