घुमारवीं में बेकरी के फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

by Manu
घुमारवीं आग

चंडीगढ़, 18 दिसंबर 2025: घुमारवीं के अमरपुर पनौल में एक बेकरी फैक्टरी में आग लग गई। एक कर्मचारी को जलने की दुर्गंध से पता चला। उसने तुरंत मालिक सतबीर ठाकुर को सूचना दी।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। आग में 2 फ्रिज मिक्सिंग मशीन वजन मशीन 70 बोरी मैदा 40 बोरी चीनी और तैयार बेकरी उत्पाद जल गए। नुकसान करीब 10 लाख रुपये आंका गया है।

मालिक सतबीर सिंह पुत्र निक्का राम अमरपुर पनौल के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का पटवारी ने मुआयना करके रिपोर्ट तैयार की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

ये भी देखे: Bilaspur Fire: बिलासपुर के कुठेड़ा में घर में लगी आग, लाखों का सामान राख

You may also like