House Arrest Ajaz Khan Show :अभिनेता एजाज खान का रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ विवादों के चलते उल्लू ऐप से हटा लिया गया है। 11 अप्रैल को शुरू हुआ यह शो तब सुर्खियों में आया जब इसके अश्लील क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो में एजाज खान प्रतियोगियों को कपड़े उतारने और सेक्स पोजीशन जैसे आपत्तिजनक कार्य करने के लिए कहते दिखे।
शो में अश्लील सामग्री दिखाने के आरोप में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में एजाज खान और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनको और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को 9 मई को पेश होने के लिए समन जारी किया। इसके बाद उल्लू ऐप ने शो के सभी एपिसोड्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के अश्लील कंटेंट ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया उकसाई। NCW ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ और सहमति का उल्लंघन करने वाला बताया। अभी तक एजाज खान या शो के
निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एजाज खान का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले वे ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुके हैं और बिग बॉस 7 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में नजर आए थे।
ये भी देखे: जया से लड़ो, रेखा से शादी करो! अमिताभ बच्चन को क्यों मिली ऐसी सलाह?