फिरोजपुर पुलिस को मिली कामयाबी, 5Kg हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

by Manu
फिरोजपुर पुलिस

चंडीगढ़, 07 मई 2025: फिरोजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पार से चल रहे नार्को तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने दो अलग 5.465 किलोग्राम हेरोइन और दो चीनी पिस्तौल (7.62 मिमी), चार मैगजीन और एक पिस्तौल बैरल बरामद किया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा की।

शुरुआती जांच में पता चला कि यह हेरोइन पाकिस्तान के तस्करों ने भेजी थी। फिरोजपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पंजाब में नशे के गैरकानूनी धंधे के खिलाफ चल रहे अभियानों को और मजबूती मिली है।

फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा, “पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेगी और सीमा पार ड्रग सिंडिकेट्स को खत्म करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी। हमारा मकसद पंजाब को नशा-मुक्त बनाना है, और हम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

ये भी देखे: पंजाब पुलिस ने एक महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया, 4 किलो हेरोइन जब्त

You may also like