फिरोजपुर पुलिस ने नार्को हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, लाखों के ड्रग्स जब्त

by Manu
फिरोजपुर पुलिस

फिरोजपुर, 22 मई 2025: पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर जिले में एक बड़े नार्को-हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 12.07 किलोग्राम हेरोइन और 25.12 लाख रुपये की ड्रग व हवाला राशि बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के अहम सदस्य हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस सफल ऑपरेशन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि घल्ल खुर्द पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।

फिरोजपुर पुलिस का दावा पूरे हवाला नेटवर्क को करेंगे नेस्तनाबूद

फिरोजपुर पुलिस ने साफ कहा कि जांच केवल इन तीन आरोपियों तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि, इस नेटवर्क के पूरे ढांचे, इसके पीछे और आगे के कनेक्शनों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह सिंडिकेट सीमा पार से ड्रग्स और हवाला मनी के जरिए भारत में नशे का कारोबार चला रहा था। पुलिस अब अन्य संदिग्धों तक पहुंचने और इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है।

पंजाब पुलिस की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम लगातार चल रही है।इसके तहत 2025 में अब तक सैकड़ों तस्करों को पकड़ा जा चुका है और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

ये भी देखे: AGTF और फरीदकोट पुलिस ने अर्श डाला के 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार

You may also like