लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के डर से एक व्यक्ति की मौत

by Manu
हत्या

लखनऊ, 08 दिसंबर 2025: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बेंगलुरु जाने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति अचानक लुढ़क कर गिर पड़े। कुछ ही मिनटों में उनकी मौत गईं।

अनूप पांडे (52) पांच दिन पहले रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। शुक्रवार शाम उनकी दिल्ली होते हुए बेंगलुरु की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। परिजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से लगातार फ्लाइट कैंसिल होने की खबरों से वे बेहद तनाव में थे।

भाई अनिल पांडे ने बताया कि अनूप को दिल की बीमारी थी। फ्लाइट कैंसिलेशन की टेंशन और लंबा इंतजार उनके लिए घातक साबित हुआ। अचानक सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़े। एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें पास के लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार का गंभीर आरोप है कि एयरपोर्ट पर कोई मेडिकल टीम तुरंत उपलब्ध नहीं थी। अगर वहां प्राथमिक उपचार समय पर मिल जाता तो शायद जान बच जाती। अनूप बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर पोजिशन पर थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे बेंगलुरु में ही हैं।

ये भी देखे: IndiGo Crisis: आज भी इंडिगो संकट बरकरार, 350 से ज़्यादा उड़ानें रद्द

You may also like