फाजिल्का पुलिस को बड़ी कामयाबी, 257 लीटर अवैध शराब जब्त, 13 लोग गिरफ्तार

by Manu
पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 19 मई 2025: फाजिल्का में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फाजिल्का पुलिस ने शराब तस्करों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 13 लोगों को हिरासत में लिया है। वही 17,200 लीटर लाहन (कच्ची शराब) बरामद कर नष्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही लगभग 257 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

आपको बता दे कि, फाजिल्का पुलिस द्वारा आबकारी विभाग के सहयोग से एक विशेष अभियान के तहत 300 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने 71 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 207 शराब तस्करों के ठिकानों की तलाशी ली गई।

किसी भी अवैध शराब कारोबारी बख्शा नहीं जाएगा- फाजिल्का पुलिस

एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब से हाल ही में हुई मौतों के बाद यह कार्रवाई सख्ती से लागू की गई है। कुछ दिन पहले ही मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस के तरफ से संकेत मिले है है की ये कारवाई ऐसे ही चलती रहेगी।

ये भी देखे: पंजाब पुलिस की सबसे बड़ी कारवाई, 85 Kg हेरोइन जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार

You may also like