फातिमा सना शेख का खुलासा: पहली फिल्म नहीं थी दंगल!

by chahat sikri
फातिमा सना शेख का खुलासा

जबकि दुनिया जानती है कि आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख की पहली फिल्म 2016 की ब्लॉकबस्टर दंगल थी। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया कि वह पहले भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। फातिमा ने इससे पहले आमिर खान, काजोल, जूही चावला और अजय देवगन की फिल्म इश्क में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। फिल्म का एक सीन अब ऑनलाइन वायरल हो गया है जिसमें फातिमा गुलाबी फ्रॉक पहने काजोल की बाहों में नजर आ रही हैं।

 भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके पॉडकास्ट मे किया खुलासा

हाल ही में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके पॉडकास्ट पर बातचीत में उन्होंने खुलासा किया बहुत पहले वो इश्क फिल्म थी। उसमें एक सीन है जहां पे आमिर जाता है ऐसे ‘मारा, मारा, मारा’ करता है और सामने काजोल उसके हाथ में एक बच्ची होती है तो वो बच्ची मैं हूं। हां वो मैं हूं।” एक फिल्म थी जिसका नाम था इश्क। तो, यह दृश्य है जहां आमिर इस तरह जाते हैं और कहते हैं ‘मारा, मरा, मारा’ और उनके सामने काजोल हैं जिनकी गोद में एक छोटी लड़की है, तो वह बच्चा मैं हूं)।

फातिमा सना शेख आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

फातिमा ने चाची 420, बड़े दिलवाला और वन 2 का 4 जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया है।

काम की बात करें तो फातिमा सना शेख के पास अनुराग बसु की मेट्र इन डिनो, विजय वर्मा और नसीरुद्दीन शाह की उल जलूल इश्क और आर माधवन के साथ आप जैसा कोई जैसी फिल्में हैं।

यह भी पढे: दिल्ली: उधार दिए पैसे नहीं लौटाए, महिला ने दी जान

You may also like