Fatehabad News: कांवड़ियों की सेवा कर रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

by Manu
Gun Shot

फतेहाबाद, 24 जुलाई 2025: फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में गांव रत्ताखेड़ा के शिव मंदिर में बुधवार रात एक दुखद घटना घटी है। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे 25 वर्षीय युवक कुलदीप को गांव के ही विष्णु उर्फ डोगर बिश्नोई ने गोली मार दी। गोली कुलदीप की कमर के पास लगी। यह घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई, जब कांवड़ चढ़ाने का कार्यक्रम खत्म हो चुका था और कुलदीप अपने साथियों के साथ मंदिर के बाहर सामान समेट रहा था।

घटना के बाद कुलदीप को तुरंत रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी नरसिंह और सिटी थाना प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

एसपी के प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी विष्णु उर्फ डोगर बिश्नोई, जो दो-तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया था, की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। बताया जा रहा है कि विष्णु ने अवैध पिस्तौल से कुलदीप पर गोली चलाई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ये भी देखे: जींद में टायर फटने से पलटा कांवड़ियों से भरा आईसर कैंटर, 22 कावड़िए घायल

You may also like