3 जनवरी को पंचकूला में होगी किसानों की मीटिंग
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी में शामिल नहीं होगा संयुक्त किसान मोर्चा
चंडीगढ, 2 जनवरी :माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा शंभू खनौरी बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर गठित की गइ्र कमेटी की 3 जनवरी को पंचकूला में होने वाली मीटिंग में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि शंभू और खनौरी बाड्रर के चल रहे संघर्ष के बिना किसानों का एक बड़े पक्ष ने संयुक्त किसान मोर्चा बनाया है और सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने इस कमेटी को भी बातचीत के लिए आह्वान दिया था।
एसकेएम के नेताओं ने कहा कि शंॅभू और खनौरी मोर्चा पर हमारे पक्ष की कोई भूमिका नहंी है। इसलिए वह सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के पास नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि बात करनी है तो केंद्र सरकार खुद व प्रधानमंत्री किसानों के साथ बात कर लें। नेताओं ने कहा कि हमारी किसानों की मांगें एक हैं, इसलिए केंद्र सरकार को तुरंत मानना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की इस कमेटी ने शंभू वच खनौरी बार्डर पर संघर्ष कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं को भी बातचीत के लिए बुलाया था और उनके द्वारा भी साफ इंकार कर दिया गया था।
किसानों ने किया केंद्र सरकार विरुद्ध प्रदर्शन
जहां आज पूरी दुनिया भर में लोग नए साल के जशन मना रहे हैं वहां आज शंभू बार्डर पर किसानों, मजदूरों और उन के परिवारों ने कड़ाके की ठंड में विशाल रैली करके केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के नेतृत्व में दिल्ली आंदोलन 2 के चलते देश के किसान मजदूर 2024 के 13 फरवरी से लगातार अलग अलग बार्डरों पर कडक़ती ठंड में बैठे हुए हैं और आज उन के धरने को 319वांं दिन चल रहा है। आज यहां मीटिंग के बाद विशाल धरने को संबोधन करते किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि डल्लेवाल जी का मरन व्रत लगातार 37वें दिन जारी है, परन्तु सरकार बिल्कुल सोई हुई है।
3 जनवरी को पंचकूला में होगी किसानों की मीटिंग
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी में शामिल नहीं होगा संयुक्त किसान मोर्चा
81
previous post