अंबाला, 19 फरवरी 2026: हरियाणा के अंबाला में रिंग रोड परियोजना के विरोध में खेतों से रास्ता देने की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। एनएचएआई अधिकारियों से समझौता न होने के बाद किसानों ने मशीनों की घेराबंदी कर दी। दोपहर करीब तीन बजे स्थिति बेकाबू हो गई और पुलिस ने किसानों को खदेड़ते हुए बसों में भरकर हाईवे से दूर हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने किसानों द्वारा लगाए गए तंबू-टेंट को भी पूरी तरह उखाड़ फेंका। इसके बाद एनएचएआई ने परियोजना का काम फिर से शुरू कर दिया। उधर किसानों ने अंबाला-जगाधरी हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।
झड़प के दौरान डीएसपी अंबाला कैंट रमेश कुमार, महेश नगर थाना प्रभारी और साहा थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, हाई टेंशन लाइनों के टावरों से प्रभावित खेतों पर 200% तक मुआवजा