किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 57वें दिन में हुआ दाखिल

किसानों द्वारा 26 जनवरी को पूरे देश में ट्रैक्टर खड़े करके होंगे प्रदर्शन

by TheUnmuteHindi
किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 57वें दिन में हुआ दाखिल

किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 57वें दिन में हुआ दाखिल
किसानों द्वारा 26 जनवरी को पूरे देश में ट्रैक्टर खड़े करके होंगे प्रदर्शन
चंडीगढ़, 21 जनवरी : सरकार की तरफ से मानी गई मांगों और किये गए वादों को लागू करवाने के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरन व्रत 57वें दिन भी खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा। इस मौके किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि 26 जनवरी सोमवार को दोपहर 12 बजे से ले कर 1.30 बजे तक पूरे देश के किसानों की तरफ से कॉर्पोरेट घरानों के संस्थान और बीजेपी नेताओं के दरवाजे के आगे ट्रैक्टर खड़े करके प्रदर्शन किये जाएंगे।
किसान नेताओं बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक और किसान मजदूर मोर्चे की तरफ से देश भर में जिन 5 पुआइंटों पर ट्रैक्टर खड़े करके प्रदर्शन किया जाएगा, उनमें नंबर 1 साईलोंज, नंबर 2 कॉर्पोरेट घरानों के मौल, नंबर 3 टोल प्लोज, नंबर 4 बीजेपी के दफ्तर, बीजेपी के मंत्रियों, एम.एल.ए एम.पी या उनके जिला प्रधान के घरों के बाहर और नंबर 5 यदि इन चार पुआइंट नजदीक नहीं पड़ती तो देश भर के किसान अपने नजदीक लगते स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे के ऊपर ट्रैक्टर खड़े करके 12 बजे से ले कर 1.30 बजे तक प्रदर्शन होंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन कमीशन के 50 फार्मूले अनुसार फसलों के भाव, किसानों और मजदूरों की कुल कर्ज मुक्ति, मनरेगा सहित 12 मांगों को ले कर दिल्ली कूच समय 13, 14 और 21 फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर हरियाणा की सरकार की तरफ से निहत्थे किसानों पर किये गए ज़ुल्म में शहीद हुए शुभकरन सिंह के कातिलों पर कार्यवाही करने अनगिनत किसानों पर अत्याचार करके उनको गंभीर घायल करने वाले आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई और सरकारी अत्याचार का शिकार हुए किसानों के लिए मुआवजे की मांग को ले कर प्रदर्शन किये जाएंगे और यह वह ही मांगें हैं जिन को लागू करवाने के लिए 13 फरवरी 2024 से खनौरी, शंभू और रत्नपुरा के बार्डरों पर मोर्चे और सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरफ से 26 नवंबर 2024 से अपनी जिंदगी दाव पर लगा कर आंदोलन लड़ा जा रहा है।
किसान नेताओं बताया कि 56 दिन से मरन व्रत पर बैठे सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल की नाजुक सेहत को देखते हुए किसानों की तरफ से उनके लिए अस्थाई तौर पर एक कमरा तैयार किया जा रहा है जिससे उन को ट्राली से बाहर धूप में लाया जा सके। दोनों फोर्मांे और गैर राजनैतिक और किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से सरकार और सरकारी तंत्र को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मोर्चे की हिमायत कर रहे हमारे कलाकार भाई को तंग परेशान करना बंद करे वह हमारे किसान और मजदूर के बच्चे और हमारे भाई हैं उन पर सरकार की तरफ से यदि किसी भी तरह की सख्ती करने की या अत्याचार करने की कोशिश की गई तो उसे दोनों फोर्मांें की तरफ से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और मोर्चे को उनके हक में खड़ते हुए कोई सखत फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

You may also like