किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 59वें दिन में प्रवेश

डाक्टरों द्वारा ड्रिप सही ना लगाने को लेकर हुआ हंगामा

by TheUnmuteHindi
किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 59वें दिन में प्रवेश

किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 59वें दिन में प्रवेश
डाक्टरों द्वारा ड्रिप सही ना लगाने को लेकर हुआ हंगामा
किसानों ने जूनियर डाक्टरों को कहा कि डलेवाल कोई तजुर्बा करने की मशीन नहीं
चंडीगढ़, 23 जनवरी : संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के प्रधान जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल के इलाज के लिए बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरन व्रत के 58वें दिन गत देर रात डलेवाल को मौजूदा जूनियर डाक्टरों द्वारा ड्रिप ही नहीं लगाई जा सकी, जिस कारण उनकी बाजु पर जख्म हो गया तथा स्थिति विस्फोटक बन गई।
किसानों ने इस मौके इन डाक्टरों को कह दिया कि आप वापिस जाओ, उधर डाक्टरों ने भी मेडिकल सुपरडैँट राजिंदरा अस्पताल को पत्र लिखकर कहा है कि वह किसान मोर्चा पर ड्यूटी नहीं दे सकते। इसलिए हमारी ड्यूटी बदली जाए। डाक्टरों ने कहा कि उनके साथ बदसलूकी की गई है, स्थिति विस्फोटक होने के बाद पंजाब के सेहत मंत्रीडॉ. बलबीर ङ्क्षसह ने खुद दखल अंदाजी करके किसान नेताओं केसाथ बातचीत की, जहां उन्होंने जूनियर डाक्टरों की ड्य़ूटी बदल दिया, वहां बकायदा तौर पर पटियालाक े सिविल सर्जन सीनियर डाक्टरों की टीम लेकर किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल के पास पहुंचे तथा उनका सही इलाज शुरू किया।
जानकारी के अनुसार जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल की हालत इस समय भी बहुत बढिय़ा नही है, जिस कारण ड्रिप वगैरा लगाने के िलए उनके पास सीनियर डाक्टर की हर समय जरूरत है लेकिन रात्रि समय वहां पीजी मैडिकल स्टूडेँटों को तैनात कर दिया गया था। यह वह डाक्टर हैं, जो एमबीबीएस करने के बाद एमडी कर रहे हैं। इन डाक्टरों की ड्रिप के साथ डलेवाल की बाजु जख्मी हो गई तथा उनहेांने रात्रि कोड्रिप लगाने से कोरा इंकार दे दिया। किसानों ने इस बात का जबरदस्त रोष जाहिर किया कि यहां वह ही डाक्टर लगाया जाए, जिसकी बहुत सीरियस स्थिति में पकड़ मजबूत हो। किसान नेताओं ने डाक्टरों द्वारा लिखी चि_ी पर तीव्र रोष प्रकट किया है। नेताअेां ने कहा कि पूरी जिंदगी डलेवाल साहिब की संघर्ष में निकल गइ्र हे तथा कुछ जूनियर डाक्टरों द्वारा अपनी गलती छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगाने बिल्कुल गलत है। डाक्टर बलबीर ङ्क्षसह सेहत मंत्री की दखल से बाद यह मामला शांत हुआ तथा डलेवाल के पास सीनियर डाक्टरों की तैनाती की गई है।
दोबारा की गई है ड्रिप चालू : डॉ. जगपाल इंद्र सिंह
इस मौके बातचीत करते हुए पटियाला के सिविल सर्जन डॉ. जगपाल इंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि वह खुद तथा उनकी पूरी टीम ने किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल के साथ मुलाकात की है। उसके बाद डलेवाल को संतुष्ट करने के बाद उन्होंने ड्रिप दोबारा चालू की गई हे तथा पुरानी टीम में से कई डाक्टरों की ड्यूटियां बदल दी गई हैँ। अब नई टीम में एक सीनियर मोस्ट डाक्टर भी तैनात रहेगा। खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल को डाक्टरों की राए के बाद खुली हवा तथा रोशनी में बाहर आए हैं। दोपहर 2 बजे के करीब जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल अपनी ट्राली में से स्ट्रैक्चर पर बैठ कर बाहर आए तथा कहा कि सबसे पहले मैं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेकना चाहता हूं क्योंकि गुरुओं की बख्शीश के तहत ही हम केंद्र सरकार को बातचीत की टेबल पर आने के िलए मजबूर करने के लिए सफल हुए। जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल के लिए नया कमरा तैयार किया जा रहा है, जिसको पूरी तरह तैयार होने में 2-3 दिन लगेंगे।
डलेवाल के हक में चेन्नई में किसानों ने की भूख हड़ताल
किसान नेताओं ने बताया िक आज तामिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सैंकड़ोंं किसानों ने जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल के मरन व्रत के समर्थन में संकेतिक भूख हड़ताल की। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजसी) व किसान मजदूर मोर्चा द्वारा 26 जनवरी को घोषित प्रोग्राम की तैयारियां पूरे देश में जोरों के साथ चल रही हैँ। किसान नेताओं ने कहा कि अगले महीने आंदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर बड़े प्रोग्राम बनाए जाएंगे, जिसकी रूपरेखा दोनों मोर्चांे द्वारा तैयार की जा रही है।

You may also like