जालंधर, 20 मार्च : शंभू और खनौरी बार्डर पर पिछले एक वर्ष से धरना लगाकर बैठे किसानों पर गत दिवस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जहां उनके टैंट उखाड़ दिए वहीं दूसरी ओर किसानों को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को गुरुवार को जालंधर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ले जाया गया। डल्लेवाल ने अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें रेस्ट हाउस ले जाया गया। डल्लेवाल को बुधवार शाम मोहाली में तब हिरासत में लिया गया था, जब वह केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर को भी हिरासत में लिया गया।
पिम्स अस्पताल मेें करवाया था दाखिल
जानकारी के अनुसार गत दिवस रात 11 बजे पिम्स अस्पताल के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात की गई। तीन थानों की पुलिस और एसीपी सुरक्षा के लिए तैनात रहे। किसी भी बाहरी वहां को अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया गया। अस्पताल के प्रबंधन के साथ सीनियर डॉक्टर की टीम को इमरजेंसी में बुलाया गया। अस्पताल के अंदर फोन पर बात करने के बाद ही बाहरी वाहनों को अंदर जाने के अनुमति दी गई। देर तक किसी को जानकारी नहीं थी कि अस्पताल की सुरक्षा अचानक क्यों बढ़ाई गई। फिर जानकारी मिलेगी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को एंबुलेंस में लेकर जालंधर लाया जा रहा है।
एंबुलेंस से लिया था हिरासत में
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सबसे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर को जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर व पिछले चार महीनों से अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल को चंडीगढ़ के निकट जगतपुरा में एंबुलेंस में हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने डल्लेवाल व पंढेर को हिरासत में लिया तो किसानों में आक्रोश फैल गया।