प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का हुआ निधन

by TheUnmuteHindi
प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का हुआ निधन

प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का हुआ निधन
दिल्ली, 16 दिसंबर : जाने माने तबला वादक जाकिर हुसैन का अमेरिका के एक अस्पताल में उपचार दौरान निधन होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन केपरिवार ने एक बयान में कहा कि हुसैन की मृत्यु फेफड़े से संबंधी ‘‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई। वह 73 वर्ष के थे। हुसैन पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बिगडऩे के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को हुआ था। उन्हें उनकी पीढ़ी के सबसे महान तबला वादकों में माना जाता है। उनके परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और उनकी बेटियां अनीशा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी हैं। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘वह दुनिया भर के अनगिनत संगीत प्रेमियों द्वाराउनके निधन पर दुख का प्रकटावा किया गया है।

You may also like