नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर को उसका सामान हवाई अड्डे से गायब होने के कारण उधार के सितार वादक व कपड़े मांग कर अपना शो करना पड़ा। बता दें कि बर्लिन में प्रस्तुति से पहले सितार वादक अनुष्का शंकर के लिए उस समय मुश्किल स्थिति पैदा हो गई जब उनका सामान हवाई अड्डे पर खो गया। इसमें उनका मिजराब, कपड़े, मेकअप और अन्य सामान था। उन्हें उधार के सामान से प्रस्तुति देनी पड़ी। अनुष्का ने ‘एक्स’ पर ‘केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस’ को टैग करते हुए लिखा, ‘मदद करें! क्या बर्लिन में कोई सितार बजाता है, क्या किसी के पास मिजराब है जो मुझे आज रात मेरे शो के लिए इसे उधार दे सकता हो? क्या किसी के पास ऐसे सुंदर कपड़े हैं जो मैं उधार लेकर प्रस्तुति के दौरान पहन सकूं? फिर से सामान खो गया है।’ मिजराब सितारवादकों द्वारा सितार बजाने के लिये उंगली में पहना जाने वाला एक छल्ला होता है। सितार वादक पंडित रविशंकर की पुत्री अनुष्का की वेबसाइट के अनुसार, 43 वर्षीय संगीतकार जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम के दौरे पर थीं। अनुष्का के मदद मांगते ही सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने सहायता की पेशकश भी की। उन्होंने इस सहायता के लिए लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
मशहूर सितार वादक अनुष्का शंकर का खोया सामान
138