60
नई दिल्ली, 16 अगस्त : प्रसिद्ध डीआरडीओ मिसाइल वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का गुरुवार को निधन हो गया है। बता दें कि राम नारायण अग्रवाल दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइलों में शामिल भारत की अग्नि मिसाइल के जनक कहे जाते हैं। डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया है कि राम नारायण अग्रवाल ने 84 साल की उम्र में हैदराबाद में आखिरी सांस ली है। डीआरडीओ के अधिकारियों के मुताबिक वो अग्नि मिसाइल के पहले प्रोग्राम डायरेक्टर थे।