शेयर बाजार में उतार चढ़ाव से रही गिरावट

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजार में उतार चढ़ाव से रही गिरावट

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव से रही गिरावट
मुंबई, 19 दिसंबर :सेंसेक्स और निफटी में वीरवार को गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजारों में उतार चढ़ाव के कारण
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में कम कटौती के संकेत के बाद कमजोर वैश्विक रुख का असर बाजारों पर पड़ा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,162.12 अंक की गिरावट के साथ 79,020.08 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 328.55 अंक फिसलकर 23,870.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,316.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

You may also like