अग्निवीर भर्ती में असफल युवाओं को फौजी बन ठगी करने वाला फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार

by Manu
अग्निवीर भर्ती

मुजफ्फरनगर, 06 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने सुमित कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।वो खुद को सेना का अधिकारी बताकर अग्निवीर भर्ती रैली में असफल रहे अभ्यर्थियों से ठगी कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार की 30 अगस्त को सिविल लाइंस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

सुमित कुमार ने अभिषेक को शारीरिक परीक्षा पास कराने का झांसा देकर कथित तौर पर एक लाख रुपये ठग लिए। जांच के दौरान पुलिस ने सुमित को मेरठ से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक फर्जी सैन्य पहचान पत्र, सेना की वर्दी, एक मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल स्कूटर बरामद किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुमित ने लखनऊ, आगरा और रुड़की में आयोजित सेना भर्ती रैलियों में असफल रहे कई अन्य अभ्यर्थियों को भी निशाना बनाया था।

ये भी देखे: गाजियाबाद के लोनी में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

You may also like