समाज कल्याण विभाग द्वारा नेत्र जांच के अंतिम चरण में 26 जिलों के 51 केंद्रों पर जांच शुरू

by Manu
नेत्र जांच शिविर

पटना, 06 अप्रैल 2026: आज नेत्र जांच का तीसरा और अंतिम चरण शुरू हो गया है। ये समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही है। इस चरण में 26 जिलों में बाकि बचे 51 केंद्रों पर जांच की जाएगी। प्रत्येक चरणों में जांच की प्रक्रिया एक महीने के लिए आयोजित की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से सभी उम्र के व्यक्तियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्रों पर एक हजार चश्मा दिया जाएगा, वहीं इस दौरान 1 लाख चश्मा वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

तीसरे चरण में 14 जिले जैसे अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बेगुसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में 51 केंद्रों पर जांच की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति में सूचीबद्ध एजेंसियों के माध्यम से आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी। समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया है।

आपको बता दें कि पहले एवं दुसरे चरण में 23 मार्च से 24 बुनियाद केंद्रों पर और 30 मार्च से 26 बुनियाद केंद्रों पर जांच शुरू की गई है। इन दोनों चरणों में अब तक 16 हजार 764 लोगों का नेत्र जांच किया गया और जरुरत के अनुसार 14 हजार 48 लोगों को चश्मा निर्धारित किया गया है। चश्मा वितरण की प्रक्रिया जांच होने के 15 दिनों बाद की जाएगी।

रविवार को विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने पुपरी स्थित बुनियाद केंद्र का निरिक्षण किया। साथ ही बुनियाद केंद्र की व्यवस्था व उपलब्ध संसाधनों से भी अवगत हुई। इस दौरान सचिव ने शिविर में मौजूद लोगो से बात कर सुविधा की बाबत जानकारी लिया। उन्होंने इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की लोगो से अपील किया। साथ ही इस विशेष शिविर को लेकर केंद्र प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों को प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिए।

ये भी देखे: उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी अपने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी

You may also like