विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात

by TheUnmuteHindi
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : भारत ने श्रीलंका को उसकी अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ यहां बैठक के दौरान राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि समृद्ध श्रीलंका के उनके सपने को साकार करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत का आर्थिक समर्थन महत्वपूर्ण है। उन्होंने निरंतर समर्थन देने का आश्वासन दिया और बदले में श्रीलंका ने कहा कि उसकी भूमि का उपयोग नई दिल्ली के सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिसानायके ने यह भी दोहराया कि श्रीलंकाई क्षेत्र का उपयोग नई दिल्ली के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाएगा। जयशंकर 23 सितंबर को दिसानायके के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर सरकार बनने के बाद श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं।

You may also like