ताइवान निर्मित पेजर के अंदर लगवाए थे विस्फोटक

by TheUnmuteHindi
ताइवान निर्मित पेजर के अंदर लगवाए थे विस्फोटक

नई दिल्ली, 19 सितंबर : लेबनान में हुए पेजर अटैक में प्राप्त हुई ताजा जानकारी के तहत पता चला है कि लेबनानी समूह हिजबुल्ला द्वारा ऑर्डर किए गए 5000 ताइवान निर्मित पेजर के अंदर इस्राइल ने विस्फोटक लगवाए थे। गौर हो कि लेबनान भर में हजारों पेजर विस्फोट हुए, जिसमें बारह लोग मारे गए और समूह के लड़ाकों और बेरूत में ईरान के दूत सहित लगभग 3,000 घायल हो गए। सूत्र ने बताया कि नए पेजर में तीन ग्राम तक विस्फोटक छिपा हुआ था और महीनों तक हिजबुल्ला को इसका पता ही नहीं चला।

You may also like