पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर मुकद्दमा चलाने की मिली मंजूरी

by TheUnmuteHindi
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर मुकद्दमा चलाने की मिली मंजूरी

नई दिल्ली, 21 सितंबर : पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर मुकद्दमा चलाने को लेकर सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसने ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाले’ में संबंधित अधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी प्राप्त कर ली है। सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत को बताया कि मामले में करीब 30 अन्य आरोपी हैं जिनके लिए अभियोजन की मंजूरी का इंतजार है और उसने अदालत से अनुरोध किया कि अपेक्षित दस्तावेज हासिल करने के लिए उसे 15 दिन का और समय दिया जाए। अदालत ने सीबीआई को अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 15 अक्तूबर तय की।

You may also like