आरजी कर मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिंसिपल व पूर्व प्रभारी को जमानत पर बवाल

by TheUnmuteHindi
आरजी कर मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिंसिपल व पूर्व प्रभारी को जमानत पर बवाल

आरजी कर मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिंसिपल व पूर्व प्रभारी को जमानत पर बवाल
कोलकाता, 14 दिसंबर : सरकारी आरजी कर मेडिकल कालेज के चिकित्सकों द्वारा बार फिर प्रदर्शन करने के आसार हैं। जानकारी के अनुसार आरजी कर मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल की महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी की घटना में गिरफ्तार अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष व स्थानीय टाला थाना के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को शुक्रवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके विरोध में आद दिन भर प्रदर्शन के आसार जताए जा रहे हैं। दोपहर 2 बजे शनिवार को, डब्ल्यूबीजेडीएफ, (वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट) केंद्र सरकार कार्यालय (सीजीओ) परिसर में सीबीआई की विशेष अपराध इकाई के कार्यालय तक एक विरोध रैली आयोजित करेगा, जिसमें मांग की जाएगी कि केंद्रीय एजेंसी इस मामले में अपनी विफलता के लिए नैतिक जिम्मेदारी ले।

You may also like