यूरोपीय संघ ने एलन मस्क की एक्स पर लगाया 120 मिलियन यूरो का पहला डीएसए जुर्माना

by Manu
Elon Musk X

चंडीगढ़, 05 दिसंबर 2025: यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स पर 120 मिलियन यूरो का भारी जुर्माना लगाया है। यह करीब 140 मिलियन डॉलर या भारतीय मुद्रा में लगभग 1,180 करोड़ रुपये बनता है। यह पहली बार है जब यूरोपीय संघ ने अपने नए डिजिटल सर्विसेज एक्ट (डीएसए) के तहत किसी कंपनी को सजा दी।

यूरोपीय आयोग ने एक्स को पारदर्शिता नियम तोड़ने का दोषी ठहराया। आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष हेन्ना विर्कुनन ने कहा कि ब्लू चेकमार्क से यूजर्स को धोखा मिलता है। विज्ञापनों की जानकारी छिपाना और रिसर्चर्स को डेटा न देना भी गलत है। इससे यूजर्स के अधिकारों का उल्लंघन होता है।

2022 में मस्क ने ट्विटर को खरीदकर एक्स बनाया। उन्होंने वेरिफिकेशन सिस्टम बदल दिया। पहले ब्लू टिक सिर्फ सत्यापित हस्तियों को मिलता था। अब कोई भी पैसे देकर इसे खरीद सकता है। आयोग का कहना है कि इससे फर्जी अकाउंट्स बढ़ते हैं और यूजर्स स्कैम्स का शिकार बनते हैं।

ये भी देखे: रूस बनाएगा स्टारलिंक जैसी इंटरनेट सेवा, जल्द होगी लॉन्च, एलन मस्क दबदबा होगा कम

You may also like