चंडीगढ़, 06 सितंबर 2025: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया। बाएं हाथ के ऑलराउंडर सैम करन ने पिछले साल नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने के बाद टीम में वापसी की है। साउथ अफ्रीका सीरीज में उन्होंने बेन डकेट की जगह ली है, जबकि आयरलैंड सीरीज के लिए मैथ्यू पॉट्स की जगह शामिल किए गए हैं। पॉट्स को रिलीज कर दिया गया है और वह अब काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम राउंड में डरहम के लिए खेलेंगे।
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज में इंग्लैंड को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब टी20 सीरीज 10 सितंबर से कार्डिफ में शुरू होगी। दूसरा मैच 12 सितंबर को मैनचेस्टर और तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।
आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम
जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, ल्यूक वुड।
ये भी देखे: साउथ अफ्रीका ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम का किया एलान, लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी कप्तानी