सुरक्षा बलों व नक्सलियों में हुई मुठभेड़, 18 के करीब नक्सली मरे

सुरक्षा बलों द्वारा सर्च आप्रेशन जारी

by TheUnmuteHindi
सुरक्षा बलों व नक्सलियों में हुई मुठभेड़, 18 के करीब नक्सली मरे

सुरक्षा बलों व नक्सलियों में हुई मुठभेड़, 18 के करीब नक्सली मरे
सुरक्षा बलों द्वारा सर्च आप्रेशन जारी
नई दिल्ली, 21 जनवरी : सुरक्षाबलों द्वारा छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खात्मा करने के लिए कार्रवाईयां तेज कर दी गई हैं तथा अब ताजा समाचार में सुरक्षा बलों के साथ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 18 के करीब नक्सली मारे गए हैं, जिसको लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते हैं। वहीं, नक्सली भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। सोमवार शाम से सुरक्षाबलों ने मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान 19 नक्सलियों के शव मिले। सीएम विष्णुदेव साय ने एनकाउंटर को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़, मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।

You may also like