नारनौल, 17 जनवरी 2026: हरियाणा के नारनौल में आज सुबह पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर शिवदयाल के पैर में गोली लगी। सीआईए इंचार्ज संदीप की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगकर रह गई। पुलिस ने शिवदयाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
सीआईए इंचार्ज संदीप ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ दिन पहले सलामपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी शिवदयाल ट्रेन से नारनौल आ रहा है। इस सूचना के आधार पर सीआईए टीम पहले से ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तैनात थी। लेकिन दोनों बदमाश स्टेशन से पहले ही ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें घेरने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में शिवदयाल के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए हैं और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी देखे: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल