सुल्तानपुर लोधी में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

by Manu
पुलिस मुठभेड़

कपूरथला, 12 अगस्त 2025: कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में मंगलवार सुबह पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। यह घटना कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर झल्लेवाला गांव के पास हुई, जहां गैंगस्टर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने जब गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला को रोका और पूछताछ शुरू की, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। सौभाग्य से पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से गैंगस्टर घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से उसकी मोटरसाइकिल और पिस्तौल भी बरामद की गई।

एसएसपी ने बताया कि जब्बोवाल गांव का यह गैंगस्टर हत्या, हत्या का प्रयास और पुलिस पर हमले जैसे पांच गंभीर मामलों में वांछित था।

ये भी देखे: Gurdaspur News: गुरदासपुर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर की टांग पर लगी गोली

You may also like