नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच बीजापुर में हुई मुठभेड़
सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर
नई दिल्ली, 17 जनवरी : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सीलयों के बीच जमकर मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ हे, जिसमें 12 के करीब नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी। शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड, सीआरपीएफ की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा की पांचवीं बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल हैं। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक बीजापुर के मारूढबाका और पुजारी कांकेर इलाके में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त जानकारी मिली थी कि इस इलाके में नक्सली छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद जवानों की टुकडिय़ों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली भागने लगे और उन्होंने जवानों पर गोलियां चला दीं। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। रुक-रुक कर हुई मुठभेड़ में अभी तक 12 नक्सली ढेर हो गए हैं।
पहले भी 8 जवान हो गए थे शहीद
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जंगली इलाका कुटरू में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को निशाना बनाया था। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट के जरिए जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था। इस दर्दनाक हादसे में 8 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 1 ड्राइवर की भी मौत हो गई थी। यह सभी जवान अबूझमाड़ क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद लौट रहे थे। उसी वक्त उन पर हमला किया गया था और जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया था।
नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच बीजापुर में हुई मुठभेड़
सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर
66